बेंगलुरु में बवाल! महिला ने ऑटो चालक को चप्पल से पीटा, बाद में मांगी माफ़ी, जानिए क्यों

Bengaluru woman auto driver fight: बेंगलुरु के व्यस्त इलाके में एक दोपहरी उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला—पंखुड़ी मिश्रा—अपने पति के साथ स्कूटी पर जा रही थीं और उनकी गाड़ी एक ऑटो रिक्शा से मामूली टकरा गई। महिला का आरोप है कि ऑटो चालक लोकेश ने उनके पैर पर ऑटो चढ़ा दिया। रविवार को महिला को गिरफ्तार किया गया। महिला पंखुड़ी मिश्रा को चालक लोकेश को चप्पल से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार किया गया।

A #Hindi-speaking woman slapped a #Kannadiga auto driver with a slipper in #Bengaluru.According to auto driver’s claim, “She was coming from the wrong side, but she started scolding & hitting me. Please check the nearby CCTV footage to see who is actually at fault!” he added. pic.twitter.com/bSRZV9Eg5W

— Safa 🇮🇳 (@safaspeaks) May 31, 2025

गुस्से में आई महिला, बीच सड़क पर ड्राइवर को चप्पल से पीटा

घटना के बाद महिला ने अपना आपा खो दिया और लोकेश पर सरेआम चप्पल से हमला कर दिया। राह चलते लोग स्तब्ध रह गए जब उन्होंने महिला को बार-बार ड्राइवर को चिल्लाते और चप्पल से मारते देखा। महिला ने कहा – “वीडियो बनाएगा? चल, बना वीडियो!”

Woman Who Assaulted Auto Driver in Bellandur Apologizes, Cites Pregnancy and Fear for SafetyIn a recent incident that went viral across social media platforms, a woman was seen physically assaulting an auto-rickshaw driver in Bellandur, Bengaluru, drawing sharp criticism from… pic.twitter.com/5PmOfDnKZl

— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) June 2, 2025

ड्राइवर ने रिकॉर्ड की पूरी घटना, वायरल हुआ वीडियो

ऑटो चालक लोकेश ने पूरी घटना को अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और सोशल मीडिया पर महिला की आलोचना होने लगी। वीडियो में महिला अपने पति के सामने ड्राइवर से झगड़ती और बार-बार उसे पीटती नजर आई।

पुलिस ने की गिरफ्तारी, बाद में थाने में मांगी माफी

घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा किया। थाने में महिला और उसके पति दोनों ने ऑटो ड्राइवर से माफी मांगी और पैरों में झुककर क्षमा याचना की।

महिला बोलीं – “मैं गर्भवती हूं, घबराहट में कर दिया ऐसा”

पंखुड़ी मिश्रा ने बताया कि वो गर्भवती हैं और उस वक्त डर गई थीं कि कहीं उन्हें या उनके बच्चे को चोट न लग जाए। उन्होंने कहा, “अगर मेरा गर्भपात हो जाता तो? मैं घबरा गई थी और वही सोच रही थी।”

“हमें कन्नड़ लोगों से कोई नफरत नहीं” – महिला का सफाई बयान

सोशल मीडिया पर हिंदी बनाम कन्नड़ की बहस शुरू होते ही महिला ने सफाई दी कि उन्हें बेंगलुरु, यहां की संस्कृति और लोगों से बेहद प्यार है। उन्होंने किसी भी सांस्कृतिक विवाद से खुद को अलग बताया।

Leave a Comment